Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस नशे के कारोबारियों को चिह्नित करे : भगत
  • नैनीताल

पुलिस नशे के कारोबारियों को चिह्नित करे : भगत

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा के देवलचौड़ बूथ संख्या 97 और 98 के लोगों ने रविवार को विधायक बंशीधर भगत का स्वागत किया। इस दौरान भगत ने भी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। महिलाओं ने विधायक से शिकायत की कि पास की खाली पड़ी फैक्ट्री में नशेड़ियों का अड्डा बन गया है, ऐसे में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है। यहां हुई बैठक में देवलचौड़ खास क्षेत्र में गर्मी के मौसम में प्रतिदिन कुछ घंटे तय कर पानी की सप्लाई देने की मांग की गई। कई लोगों ने तीन माह पूर्व बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। विधायक भगत ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों से वार्ता कर शाम के समय क्षेत्र में खाली पड़े भवनों का निरीक्षण करने और नशे का कारोबार करने वाले लोगों को चिह्नित कर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान के अफसरों से दूरभाष पर वार्ता कर ट्यूबवेल से रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन कम से कम एक घंटा पानी देने के निर्देश दिए। लोनिवि के ईई से विधायक ने वार्ता कर मौके पर जाकर सड़क की गुणवत्ता जांचने को कहा। सख्त चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में यदि कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, रेवाधर बृजवासी, मोहन देवराड़ी, प्रधान गीता दरम्वाल, बहादुर सिंह भाकुनी, मोहन सिंह लटवाल, पंकज कुंजवाल, राजेश चंद्र, पवन मेहरा, राम सिंह मेहरा, हर सिंह बिनवाल, भुवन आर्य, अंजली कुंवर, जगदीश शर्मा, जीवन नेगी, भैरव दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुबह काम पर रखा, रात में चोरी करके भागा
Next: ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.