Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे सवा दो लाख
  • हरिद्वार

पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे सवा दो लाख

RNS INDIA NEWS 11/03/2021
rns featured image new

रुडकी। पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हरसीवाला के युवक से दो लोगों ने सवा दो लाख की रकम ले ली। नौकरी नहीं लगने पर पीडि़त ने रकम मांगी तो उन्होंने उसके साथ उल्टे मारपीट की। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लक्सर के गांव हरसीवाला के युवक सुशील कुमार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि लक्सर के ही अलावलपुर गांव निवासी आजाद सिंह पुत्र पवन सिंह से उसकी जान पहचान थी। 2019 में आजाद ने उसे पुलिस विभाग में वेकेंसी निकलने की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी विभाग में अच्छी जान पहचान है और सुशील कुछ रकम खर्च करे तो वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। इस पर तैयार होने के बाद सुशील ने उसे 2 लाख 20 हजार रुपये दे दिए लेकिन सालों बाद भी नौकरी नहीं लगी। सुशील ने रकम वापसी मांगी तो आजाद ने उसे रकम का चेक भरकर दे दिया। सुशील ने उसे बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया। सुशील ने चेक बाउंस होने की जानकारी देकर कोर्ट में केस करने की बात कही तो आजाद ने चेक के बदले नगद रकम देने का वादा करके लक्सर बुला लिया। आरोप है कि लक्सर में आजाद व एक अन्य युवक ने उसके साथ मारपीट की। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित किए थे। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी आजाद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मारपीट तथा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल कर्मचारी ने की ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या
Next: टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.