Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस के शक की सुई सुभाष शर्मा पर, अवैध संबधों को लेकर की गयी हत्या का संदेह
  • देहरादून

पुलिस के शक की सुई सुभाष शर्मा पर, अवैध संबधों को लेकर की गयी हत्या का संदेह

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर में हुई नौकर और मालकिन की हत्या के बाद घटनास्थल के पास दीवार पर खून से सने हाथ के पंजे के निशान, दोनों शव आसपास होना, शव पॉलिथीन से ढके होना, धारदार हथियार की मार से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई न देना आदि तमाम सवाल घर में मौजूद सुभाष शर्मा के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। पुलिस भी हैरान है कि पत्नी और नौकर के लापता होने की सूचना देने वाले सुभाष शर्मा की नजर रसोईघर की खिड़की के पास क्यों नहीं पड़ी। पुलिस इन्हीं सब सवालों में फिलहाल उलझी हुई है।
घटनास्थल को देखकर हत्या का मामला तो स्पष्ट है, लेकिन वारदात को अंजाम किसने और क्यों दिया। इस सवाल के जवाब के लिए पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल को देखकर कहीं से भी लूट का मामला भी नहीं लगता, क्योंकि घटनास्थल घर के बाहर है और सुभाष शर्मा सुरक्षित हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि कोई चौथा व्यक्ति वहां था तो उन्नति शर्मा और राजकुमार घर के बाहर अहाते में क्यों थे।
घटनास्थल के पास दीवार पर खून से लथपथ हाथ के पंजे के निशान वहां पर संघर्ष की गवाही दे रहे हैं। लगता है कि दोनों ने बचने का भरसक प्रयास किया था। इसके अलावा दोनों को एकसाथ मारने के कोई पुष्टि नहीं हो रही है। साथ ही जानलेवा हमले के पहले कोई तो चिल्लाया होगा, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर घर में मौजूद सुभाष शर्मा तक आवाज नहीं पहुंची। यह बात पुलिस के साथ किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही है।
घटनास्थल पर दोनों के शव अगल-बगल पड़े थे। राजकुमार के शव पर सामान्य पॉलिथीन पड़ी थी। जबकि, उन्नति शर्मा के ऊपर चमकीली लेमिनेशन वाली पॉलिथीन थी। ऐसे में यह तय है कि हत्या करने के बाद दोनों को एक साथ लेटाया गया। वहीं दीवार पर हाथ के पंजे के निशान भी ऐसी ही स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं।
बंगले के बगीचे और फुलवारी की लॉपिंग के लिए तमाम औजार घर पर रखे हुए थे, लेकिन पाठल नहीं मिली। बंगले के परिसर में बड़े पेड़ भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पेड़ों की लॉपिंग के लिए पाठल जैसा औजार भी घर में होना चाहिए था। ऐसे में शक यह भी है कि घर में ही रखी पाठल से वार कर दोनों को मौत की नींद सुला दिया गया और फिर पाठल को कहीं छिपा दिया गया।

ग्रामीण हैं अनजान
सुभाष शर्मा की यह कोठी गांव में सबसे बड़ी है। यहां रहने वाले लोग गांव के लोगों से बहुत ज्यादा संपर्क में नहीं रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार उनके यहां से कोई गांव की शादी-विवाह में भी शामिल नहीं होता था। यही कारण था कि ज्यादातर ग्रामीणों को तो बंगले के मालिक सुभाष शर्मा का नाम तक नहीं मालूम।

ग्रामीणों के अनुसार अंदर कौन आता-जाता है इस बारे में किसी को खबर नहीं रहती है। सुभाष शर्मा और उनके परिवार वाले किसी से मिलते-जुलते नहीं थे। बस वहां पर दूध देने जाने वाली महिला जाती थी। शर्मा परिवार रोजाना एक लीटर दूध लिया करता था। बुधवार को भी दूध देने के लिए महिला वहां गई थी, लेकिन वह दूध का बर्तन रखकर चली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 सितम्बर
Next: हिमाचल में अब कोविड से मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 50 हजार, अधिसूचना हुई जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.