Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुलिस की सतर्कता से छह साल बाद परिजनों को मिला युवक
  • टिहरी

पुलिस की सतर्कता से छह साल बाद परिजनों को मिला युवक

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी जिले के कैंपटी थाना पुलिस की सतर्कता से छह से लापता युवक परिजनों को मिल गया है। परिजनों से लापता चल रहे 25 वर्षीय युवक के मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया। युवक के माता ने कहा उन्होंने बेटे के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन टिहरी पुलिस के ऑपरेशन स्माइल के कारण उनका बेटा उन्हें मिल पाया है। टिहरी पुलिस एसएसपी के निर्देश पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाया हुआ है। जिसके तहत पुलिस टीमें बनाकर लापता लोगों को ढूंढकर परिजनों को सौंप रही है। एक युवक पुलिस को कैंपटी बाजार में घूमता हुआ मिला। पुलिस उप निरीक्षक राकेश डिमरी, मैराज आलम ने युवक से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरविंद पुत्र स्व. वीरम ग्राम चौरावाला, थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि छह साल पहले वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से लापता हो गया था। बताया कि कई रेस्टोरेंट में काम कर अपना गुजर बसर करता है। पुलिस ने युवक की ओर से बताए गए पते की पुलिस से संपर्क किया। यूपी पुलिस से युवक के परिजनों को सूचना दी। 18 अगस्त शाम को पुलिस की सूचना पर पहुंची युवक की माता जयमाला देवी, भाई मोनू आदि ने अरविंद की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने युवक को उन्हें सौंपा। युवक की माता ने कहा कि लंबे समय से वह अरविंद की तलाश कर रहे थे। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बावजूद अब टिहरी पुलिस के प्रयास से उन्हें बेटा मिल पाया है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन के नाम पर सूबेदार मेजर समेत तीन से 26 लाख हड़पे
Next: सोंग नदी में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.