Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन के नाम पर सूबेदार मेजर समेत तीन से 26 लाख हड़पे
  • देहरादून

जमीन के नाम पर सूबेदार मेजर समेत तीन से 26 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सेना में सूबेदार मेजर सहित उसके फौजी भाई और बहन से तीन लोगों ने जमीन के नाम पर 26 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के बाद सेलाकुई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेलाकुई में दी गई तहरीर में 21 गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार मेजर महावीर सिंह ने बताया कि अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए उन्हें एक प्लॉट की आवश्यकता था। जिसके लिए वह नीरज शर्मा पुत्र महेश शर्मा, निवासी कौलागढ़ रोड, उनकी पत्नी आशू शर्मा और ज्योति पंवार निवासी श्यामपुर से मिला। नीरज शर्मा ने खुद को इंवेस्टर्स फोरम का निदेशक बताते हुए कहा कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं। इसके बाद उन्होंने उन्हें शीशमबाड़ा में एक प्लॉट बताया। प्लॉट का सौदा 15 लाख 75 हजार रुपये में हुआ था। पीड़ित के मुताबित इसके बाद उन्होंने उन्हें 7 लाख 60 हजार रुपये अग्रिम रूप में दे दिए। तय किया गया था कि रजिस्ट्री होने के बाद बाकी की रकम दे दी जाएगी। पीड़ित के मुताबिक वह रजिस्ट्री के लिए लगातार आरोपियों को बोल रहे हैं, लेकिन वह रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। जिस पर शक होने पर उन्होंने पता किया तो मालूम चला कि जिस प्लॉट को बेचने की बात कही जा रही है, वह गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी नीरज शर्मा ने उसके भाई कुलवीर जो सेना में कार्यरत हैं और बहन सरिता के भी 18 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैडमिंटन में देहरादून और हल्द्वानी की टीमें रही विजेता
Next: पुलिस की सतर्कता से छह साल बाद परिजनों को मिला युवक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित
  • श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
  • स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.