Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवार में जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए मिलेगी छुट्टी
  • देहरादून

परिवार में जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए मिलेगी छुट्टी

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
default featured image

देहरादून। पुलिसकर्मियों को अब परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए भी छुट्टी मिलेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने इस छुट्टी को तत्काल मंजूर करने के निर्देश जारी किए हैं। वह जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं।
पुलिस लाइन में डीजीपी के साथ संवाद में डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों ने हिस्सा लिया। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिसिंग को बेहतर करने के सुझाव भी दिए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की कार्ययोजना भी बताई। पुलिस मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में 136 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्षमता कैसे सुधारें, व्यवहारिक कठिनाइयों, उसमें बदलाव की जरूरत, प्रशिक्षण, कल्याण, कार्मिक संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। छुट्टी के विषय में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आकस्मिक छुट्टी के प्रार्थनापत्र व्हॉट्सएप पर भी दिए जा सकते हैं। विचार करने के बाद छुट्टी मिल सकेगी। पुलिसकर्मी परिवार में जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि पर आकस्मिक छुट्टी मांगते हैं। अब यह छुट्टी तत्काल मंजूर होगी।

साहब! अपने पैसों से तेल खरीदकर करते हैं गश्त
चीता पुलिसकर्मियों ने डीजीपी को बताया कि गश्त के लिए प्रतिमाह 30 लीटर पेट्रोल दिया जाता है। यह पेट्रोल कुछ दिन ही चल पाता है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब चीता पुलिस को पेट्रोल की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए जल्द व्यवस्था बनाई जाएगी। अभी तक थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी से सीयूजी नंबर की शुरुआत होती है। डीजीपी ने अब चौकियों को भी सीयूजी नंबर देने की घोषणा की है। चीता पुलिस को भी सीयूजी मोबाइल नंबर दिए जाएंगे। महिला हेल्प डेस्क के लिए भी सीयूजी नंबर की व्यवस्था जल्द की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में 149 ग्राम पंचायतों में हुआ चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
Next: जब एक साथ दुल्हनिया लेने निकले 51 दूल्हे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.