Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जब एक साथ दुल्हनिया लेने निकले 51 दूल्हे
  • देहरादून

जब एक साथ दुल्हनिया लेने निकले 51 दूल्हे

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

देहरादून। जब 51 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर अपनी-अपनी दुल्हन लेने पहुंचे तो हर कोई देखता रह गया। मौका था श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराए गए निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का। इस मौके पर दुल्हनों की आंखे भी नम थी, उनका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने भव्य तरीके से उनका विवाह हो सकेगा।
वहीं, निर्धन कन्याओं के विवाह में एक जोड़ी बेहद खास थी। ये जोड़ी थी तुनवाला में रहने वाली 25 वर्षीय नमिता और विशाल की। नमिता के माता-पिता नहीं होने की वजह से उनके चाचा ने उनको पाला और अब उसने जीवन में ऐसा जीवनसाथी चुना कि उसको अपने फैसले पर नाज है। नमिता के जीवनसाथी विशाल के दोनों हाथ नहीं हैं।
ऐसे में जब भी कोई उनसे पूछता कि आपने ये फैसला कैसे लिया तो वो बोली क्यों हाथ नहीं है तो क्या साथ तो है। कुछ साल पहले नमिता की दोस्ती विशाल से हुई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। नमिता के पति विशाल साइबर कैफे का संचालन करते हैं।
रविवार को सहारनपुर चौक के समीप स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की पत्नी गीता धामी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ये निर्धन नहीं बल्कि बेहद ही धनवान कन्याएं हैं। इनके सिर पर बालाजी सेवा समिति के माध्यम से हजारों लोगों का आशीर्वाद है। हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से इन बेटियों की शादी हुई।
सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, विधायक दुर्गेश लाल, विधायक सविता कपूर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, संग्राम सिंह पुंडीर ने भी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इससे पहले दोपहर 12 बजे समिति ने मायके वालों की रस्म निभाते हुए बारात का स्वागत किया। एक बजे मांगल गीत की परंपरा शुरू हुई। प्रीतिभोज के पश्चात सात फेरे और विदाई हुई। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि अगले वर्ष 108 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
उत्तरकाशी की रहने वाली कीर्ति के पिता ड्राइवर हैं। कीर्ति ने बताया कि वे छह भाई-बहन हैं। ऐसे में वह कभी नहीं सोच सकती थी कि उसके सपनों का राजकुमार इस तरह से उसको लेने आएगा। बड़े-भाई बहनों के बाद उसकी ही शादी इस तरह से हुई है।
अतुल्यम रिजॉर्ट के संचालक श्रवण वर्मा ने बताया कि समिति के साथ मिलकर अप्रैल में रिजॉर्ट में 11 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इस मौके पर मनोज खंडेलवाल, चंद्रेश अरोड़ा, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, उमाशंकर, रामपाल धीमान, सचिन गुप्ता, सौरव गुप्ता, प्रियम क्षेत्री, अशोक नागपाल, ममता गर्ग, रश्मि अरोड़ा, कविता खंडेलवाल, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवार में जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए मिलेगी छुट्टी
Next: राशिफल 26 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.