Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में 149 ग्राम पंचायतों में हुआ चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
  • देहरादून

देहरादून में 149 ग्राम पंचायतों में हुआ चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुक्त गढवाल मंडल सुशील कुमार ने विकासखंड डोईवाला की ग्राम पंचायत खैरी कला में आयोजित चौपाल  में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद देहरादून में आज 149 ग्राम पंचायतों में चौपाल  का आयोजन किया गया। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुराज दिवस का आयोजन कर राज्य के समस्त चयनित ग्राम पंचायतों में नामित सचिव एवं जिलाधिकारियों सहित उप जिलाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन की समस्याएं सुनी तथा सुझाव प्राप्त किए। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने चौपाल  में समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सस्म्याओ का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान  ग्राम चौपाल  में शिरकत करते हुए तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की समस्याओं को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने सुना। ग्रामीणों द्वारा चोपाल कार्यक्रम में बिजली, पानी, जंगली जानवरो का आतंक, सिचाई नहर व महिला मंगल दल ने कार्यालय के लिए जमीन आदि तमाम समस्याएं रखी। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा की आज के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याएं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण करना हैं। वहीं शिकायत कर्ता ग्रामीणों ने कहा की शासन प्रशासन की पहल तो अच्छी है। ग्रामीणों ने इस तरह के कार्यक्रम की प्रशंसा की  तथा समस्या का जल्द  समाधान  होने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी सोनिका ने विकासखण्ड विकासनगर की ग्राम पंचायत केदारवाला में आमजन की समस्या को सुनते हुए शिकायतें के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। महानिदेशक सूचना/निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी ने विकासखण्ड रायपुर की ग्राम पंचायत थानों में, अपर सचिव नितिका खण्डेलवाल ने विकासखण्ड रायपुर की ग्राम पंचायत सौड़ा सरोली में, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल में विकासखण्ड सहसपुर के हरियावाला, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने विकासखण्ड डोईवाला के ग्राम पंचायत दुधली में, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल में विकासखण्ड रायपुर के बडासी ग्रान्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने विकासखण्ड सहसपुर के ग्राम पंचायत अम्बीवाला में, संयुक्त मजिस्टेªट वरूणा अग्रवाल ने सहसपुर के ग्राम पंचायत रामपुरकला, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत कुडियाल में, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश नन्दन कुमार ने विकासखण्ड डोईवाला के ग्राम पंचायत रानीपोखरीग्रान्ट, उप जिलधिकारी डोईवाला ने डोईवाला की ग्राम पंचायत कौडसी में, उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेन्द्र नेगी ने विकासखण्ड सहसपुर के ग्राम पंचायत सुद्वोवाला में, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने विकासनगर के ग्राम पंचायत जमनीपुर में, उप जिलाधिकारी कालसी ने कालसी की ग्राम पंचायत कोरूवा में, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी ने ग्राम पंचायत होरावाला, जिला पंचायतीराज अधिकारी ने विकासखण्ड रायपुर के ग्राम पंचायत शेरकी में, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एस.के गिरी विकासखण्ड रायपुर की ग्राम पंचायत भोपालपानी में जनमानस की समस्याओं को सुना। इसी प्रकार जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित खण्ड विकास अधिकारियों एवं नामित अधिकारियों द्वारा चयनित विभिन्न ग्राम पंचायतों चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की गति होगी तेज, समन्वय समिति जोड़ेगी कार्मिक
Next: परिवार में जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए मिलेगी छुट्टी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.