Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पोखड़ा में घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला, गंभीर घायल
  • पौड़ी

पोखड़ा में घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला, गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 10/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  बुधवार को पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी में गांव की महिलाओं के साथ घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल महिला को पोखड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल लाया गया। बाद में डीएम पौड़ी ने महिला को यहां से एयर लिफ्ट करवाया। गुलदार के हमले में महिला की गर्दन पर गहरे घाव आए हैं। गुलदार के इस हमले के बाद पोखड़ा में फिर गुलदार की दहशत बन गई है। पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी गांव में बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुलदार ने गांव के चन्दोड़ा तोक में गांव की अन्य आठ-दस महिलाओं के साथ घास काट रही कंचन देवी 36 साल पत्नी अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। इस बीच यहां से गुजर रहे गांव के युवक अंकित और जयदीप ने गुलदार की चंगुल से महिला को बचाया। घायल महिला को पोखड़ा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। यहां से हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली रेफर किया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने घायल महिला को एम्स के लिए एयर लिफ्ट करवाया।

जान की परवाह न कर कंचन को गुलदार से छुड़ाया :   बुधवार को पोखड़ा ब्लाक की कंचन को गुलदार के चंगुल से गांव के ही युवक अंकित कंडारी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बचाया। अंकित ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ संगलाकोटी बाजार जा रहे थे। तभी देखा कि गांव से सटे चंदोड़ा तोक में ऊपर घास काट रही महिलाएं शोर मचा रही हैं। शोर सुनते ही वह उस तरफ भागे। जब मौके पर पहुंचे तो देख कर सन रह गए। गुलदार महिला को घसीटे जा रहा था। गुलदार पर दूर से काफी पत्थर फेंके गए, लेकिन गुलदार ने महिला को नहीं छोड़ा , तो फिर बिल्कुल पास ही जाकर महिला को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया।   अंकित बताते हैं कि महिला गुलदार की डर से काफी घबरा गई थी। पीछे से आ रहे बड़े भाई जयदीप ने भी मदद की तब जाकर महिला को गुलदार से बचाया जा सका। कंचन गांव के साथ ही अन्य 10-12 महिलाओं के साथ घास काट रही थी, लेकिन ये महिलाएं आपस में कुछ दूरी पर थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह–समझौते से मामलों के निस्तारण का अवसर
Next: बसों का संचालन मालरोड से जारी रखने की मांग, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.