Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनसीसी दिवस पर द्वाराहाट में रक्तदान शिविर आयोजित, कैडेटों ने किया रक्तदान
  • अल्मोड़ा

एनसीसी दिवस पर द्वाराहाट में रक्तदान शिविर आयोजित, कैडेटों ने किया रक्तदान

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-23 at 18.11.17_11zon

अल्मोड़ा। एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में 77 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, अल्मोड़ा के निर्देशन में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र शर्मा के आदेशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी दिवस के महत्व को रेखांकित करती रैली से हुई जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट, बीटीकेआईटी द्वाराहाट, जीपीजीसी द्वाराहाट और डीआईसी द्वाराहाट के कुल 150 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। रैली के बाद आयोजित रक्तदान शिविर में 50 एनसीसी कैडेटों और चार एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का संचालन मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया जिसमें चिकित्सक आशीष जैन, जेआर दिल नवाज, कल्याण अधिकारी हेम बहुगुणा और नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत शामिल रहे। कार्यक्रम में कैप्टन हेम चंद्र कबडवाल, लेफ्टिनेंट हिमांशु चन्याल और हवलदार राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र शर्मा ने सभी कैडेटों और अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और कैडेटों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोखड़ा के मटगल में फिर दिखा गुलदार
Next: दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो वर्षों में पाँच डॉक्टरों ने जुटाए 26 लाख रुपये — कई शहरों में धमाकों की साजिश का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.