Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पोखड़ा के गांव घंडियाल में गुलदार के हमले में महिला घायल
  • पौड़ी

पोखड़ा के गांव घंडियाल में गुलदार के हमले में महिला घायल

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के गांव घंडियाल में शनिवार को गुलदार ने एक और हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला गांव के पास ही सटे जंगल में घास लेने गई थी। इससे पहले इसी रेंज के बगड़ीगाड़ में बीते गुरुवार को गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। गुलदार के एक के बाद हमलों से पोखड़ा ब्लाक के गांवें में दहशत बढ़ गई है। घायल महिला को उपचार के लिए पोखड़ा स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। वन विभाग के अफसरों ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है। घंडियाल के पूर्व प्रधान संदीप गुंसाई ने मौके से बताया कि गुलदार ने प्रभा देवी पत्नी नरेंद्र सिंह पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने साथी महिला विनीता देवी, लीला देवी और संगीता के साथ गांव के पास जंगल में घास लेने गई थी। प्रभा पर गुलदार ने सीधा अटैक किया। गुलदार के हमले में प्रभा देवी के गर्दन के पीछे और सिर आदि पर गहरे जख्म हुए हैं। घायल महिला को उपचार के लिए पोखड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार के लिए रेफर किया जा रहा है। पोखड़ा ब्लाक में गुलदार के एक के बाद हमलों से ग्रामीण सहमे हुए है। बीते गुरुवार से वन विभाग की टीम क्षेत्र में डेरा डाले हुए है, लेकिन गुलदार ने अब बगड़ीगाड के बजाए यहां से करीब 4 किलोमीटर दूर घंडियाल गांव में यह हमला किया है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति खासा रोष है। आरोप है कि वन विभाग इस मामले में ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है इस वजह से ग्रामीणों को जान माल का नुकसान आए दिन हो रहा है। पोखड़ा ब्लाक प्रमुख संजय गुंसाई ने गुलदार के हमलों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से मांग है कि अविलंब यहां सक्रिय गुलदार को मारा जाए ताकि ग्रामीणों की सुरक्षित रह सके। उधर, डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है। डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में मैन पॉवर बढ़ाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे
Next: चमोली में 6 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.