Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार 24 अप्रैल को देघाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में दी देघाट थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना देघाट में एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष देघाट को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर बुधवार को मोहान बैरियर के पास से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक सूरज सिंह मनराल (22 वर्ष) पुत्र मदन सिंह मनराल निवासी ग्राम उदयपुर, देघाट जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से बरामद किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग से पूछताछ के बाद पंजीकृत अभियोग में धारा 366/376 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में एएसआई गंगा प्रसाद, महिला कांस्टेबल किरन रानी, कांस्टेबल जीवन सिंह राणा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिलान्यास के साथ मंदिर का निर्माण कार्य शुरू
Next: स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.