Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम ने सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का किया शिलान्यास
  • राष्ट्रीय

पीएम ने सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का किया शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और आईआईएससी बेंगलुरु में बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया , मुझे सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह खुशी इसलिए भी अधिक है क्योंकि मुझे इस परियोजना की आधारशिला रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह सेंटर मस्तिष्क संबंधी विकारों के समाधान से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी साबित होगा।
एक ऐसे समय में जब हर देश को स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च महत्व देना चाहिए, बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जैसे प्रयास बेहद महत्व रखते हैं। आने वाले समय में, यह अस्पताल स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित क्षमताओं को मजबूत करेगा और इस क्षेत्र में प्रवर्तनकारी अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा।
सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च को अनुसंधान से संबंधित अपनी तरह की एक अनूठी सुविधा के रूप में विकसित किया गया है और यह सेंटर उम्र से संबंधित मस्तिष्क विकारों के समाधान हेतु साक्ष्य आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण अनुसंधान करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करता है। 832 बिस्तरों वाला बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल आईआईएससी बेंगलुरु के परिसर में विकसित किया जाएगा और यह अस्पताल इस प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा को एकीकृत करने में मदद करेगा। यह अस्पताल देश में नैदानिक अनुसंधान को व्यापक प्रोत्साहन प्रदान करेगा और देश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मदद करने वाले नवीन उपायों को खोजने की दिशा में कार्य करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेट में कलंक: उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन सचिव के खिलाफ मुकदमा
Next: डॉक्टर के परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर की खुदकुशी, मृतकों में 4 महिलाएं शामिल; घर में पड़े मिले शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.