Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी पर आपत्तिजनक गाने को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित १८ पर मुकद्दमा
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक गाने को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित १८ पर मुकद्दमा

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
default featured image

वाराणसी ,१२ फरवरी (आरएनएस)। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई, गायक विशाल गाजीपुरी और सपना बौद्ध सिंगर सहित १८ लोगों के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में आपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई गौरीगंज निवासी गिरिजा शंकर जायसवाल के प्रार्थना पत्र पर वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-३ के आदेश से की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरिजा शंकर जायसवाल के व्हाट्सएप ग्रुप पर देश विक्रेता के नाम से एक वीडियो आया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में देश बेचने सहित अन्य प्रकार की अमर्यादित बात की गई थी। वीडियो के संबंध में गायक विशाल गाजीपुरी उर्फ विशाल सिंह बादल से उन्होंने बात की कि ऐसा क्यों किया है।
यदि प्रधानमंत्री से कोई शिकायत है तो सुप्रीम कोर्ट में शिकायत करें और अगर गलत बात करेंगे तो प्रशासन आपको सजा देगा। इसी बात को लेकर गाजीपुर के नोनहरा थाना के विशुनपुरा निवासी विशाल गाजीपुरी ने उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकद्दमा दर्ज कराया। इसके साथ ही उनका नंबर यूट्यूब पर डाल दिया, जिसके बाद से उनके फोन पर लगभग ८५०० धमकी भरी कॉल आई और वह परेशान हो गए। गिरिजा शंकर ने बताया कि गाजीपुर स्थित एक स्टूडियो में विशाल और उसके सहयोगियों ने ऐसे ही कई अन्य आपत्तिजनक और अमर्यादित गाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में गाए हैं।
इसके साथ ही विशाल और उसके अन्य साथी हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और उनसे रंगदारी भी मांगते हैं। प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह अदालत की शरण में गए। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि अदालत के आदेश के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन मामले में गोगोई की जमानत याचिका खारिज
Next: टेक्सास में सड़क पर टकराईं एक के बाद एक 130 गाड़ियां, 6 की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.