Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नरेन्द्र मोदी अक्टूबर अथवा नवंबर में आ सकते हैं उत्तराखंड
  • उत्तराखंड

नरेन्द्र मोदी अक्टूबर अथवा नवंबर में आ सकते हैं उत्तराखंड

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्टूबर अथवा नवंबर में उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। उनके दौरे के लिए चार तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। इसके अनुसार प्रधानमंत्री चार अक्टूबर, 14 अक्टूबर, नौ नवंबर अथवा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर उत्तराखंड आ सकते हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह का 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक अक्टूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं।
प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे और प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के केदारनाथ व बदरीनाथ दौरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ से गहरा लगाव है। जून 2013 की केदारनाथ त्रासदी के वक्त जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी यहां आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह लगातार केदारनाथ आते रहे हैं। बीते वर्ष कोविड महामारी के कारण वे केदारनाथ नहीं आ पाए थे। अगले वर्ष उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उनका उत्तराखंड दौरा तय माना जा रहा था। प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे और प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल इस समय केदारनाथ व बदरीनाथ के दौरे पर हैं।
माना जा रहा है कि वह इन दोनों धामों में निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे। इसके अनुसार ही प्रधानमंत्री के दौरे की तिथि तय होगी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की पुष्टि भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में चार अथवा 14 तारीख को उत्तराखंड आ सकते हैं। इसके अलावा नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर या केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम कार्यक्रम मिलना शेष है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक अक्टूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार इस दिन वह पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक व उनकी प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हूं, बाइडेन ने यूएनजीए को दिया आश्वासन
Next: बुजुर्ग भाई-बहन ने ली जल समाधि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.