Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संगम में डुबकी लगाने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति भावना से भर गया
  • राष्ट्रीय

संगम में डुबकी लगाने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति भावना से भर गया

RNS INDIA NEWS 05/02/2025
default featured image

महाकुंभ नगर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने हाथ में रुद्राक्ष लेकर मंत्रोच्चारण भी किया। साथ ही गंगा मैया में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य भी दिया। पीएम मोदी ने महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा किए। साथ ही कई फोटो भी शेयर की।
पीएम मोदी ने कहा कि संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का एक क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया। उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों लोगों की तरह मैं भी भक्ति की भावना से भर गया। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है।
प्रयागराज पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया।
इससे पूर्व पीएम मोदी ने महाकुंभ की शुरुआत से एक माह पूर्व 13 दिसंबर को प्रयागराज का दौरा किया था और 5,500 करोड़ रुपए की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी। इसमें यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडेशन और डेवलपमेंट के साथ-साथ आरओबी फ्लाईओवर, सडक़ों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण की प्रमुख परियोजनाएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, स्थायी घाटों, रिवर फ्रंट, सीवरेज, पेयजल सुविधाओं के साथ विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में अब तक वीवीआईपी मूवमेंट के बावजूद श्रद्धालुओं को संगम स्नान में कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है। इसी का नतीजा है कि मात्र 24 दिनों में अब तक 39 करोड़ श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुड़बुड़ा वार्ड की दोबारा मतगणना को चुनाव आयुक्त से मिले
Next: महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.