Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खुड़बुड़ा वार्ड की दोबारा मतगणना को चुनाव आयुक्त से मिले
  • देहरादून

खुड़बुड़ा वार्ड की दोबारा मतगणना को चुनाव आयुक्त से मिले

RNS INDIA NEWS 05/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम के खुड़बुड़ा वार्ड की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार से मुलाकात की। कांग्रेस का आरोप है कि कुल पड़े मत से अधिक वोटों की गिनती की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीता हुआ दर्शाया गया है, जबकि जीत का प्रमाण पत्र भाजपा प्रत्याशी को दिया गया। पूर्व विधायक राजकुमार की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में भी जांच की मांग की और कहा कि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राजकुमार ने कहा कि स्थित यह थी कि लोग घंटों लाइन में लगे रहे बाद में उनके नाम में गड़बड़ी बताकर वोट नहीं डालने दिया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि वोटर लिस्ट एक जगह बैठकर बनाई है। मौके पर जाकर कोई सत्यापन तक नहीं किया गया। जो लोग सालों से दून में रह रहे हैं, उनके नाम तक गायब है। कांग्रेस ने वार्ड 23 खुड़बुड़ा के नतीजों को लेकर सवाल उठाए। कहा कि कुल मतदाता 3530 दर्ज हैं और कुल मतदान 3707 का दिखाकर विमला गौड़ को जीता हुआ घोषित कर दिया, जबकि आयोग की वेबसाइट पर लक्ष्मी कौर को विजयी दर्ज किया गया है। उन्होंने मतपत्रों की दोबारा गिनती करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि खुड़बुड़ा में चुनाव दोबारा होने चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार के साथ लालचंद शर्मा, अधिवक्ता सुंदर सिंह पुंडीर, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, प्रमोद कुमार, बिरेन्द्र बिष्ट अनिल क्षेत्री, गुलशन, बिजेन्द्र चौहान, लक्ष्मी कौर, सुशील कुमार, अनूप रावत, दुर्गा सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों की विदाई पार्टी मामले में स्कूल से मांगा स्पष्टीकरण
Next: संगम में डुबकी लगाने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति भावना से भर गया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.