Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काफल फेस्टिवल 2026 में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली
  • देहरादून

काफल फेस्टिवल 2026 में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। काफल फेस्टिवल 2026 में उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक दिखी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को समर्पित काफल फेस्टिवल 2026 का 20 से 22 मार्च तक आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस फेस्टिवल में उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं की झलक हर गतिविधि में देखने को मिली। यहां योग सत्र, फॉरेस्ट रन (हाफ मैराथन) फॉरेस्ट राइड (एमटीबी चैलेंज), आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटी, कवि सम्मेलन, खैंचा-ताणी सांस्कृतिक कार्यक्रम, और नाइट स्काई वर्कशॉप जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। स्थानीय हस्तशिल्प और हाथों से बने कुटीर उद्योग (हैंडमेड) उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।साथ ही वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, बर्डिंग (पक्षी अवलोकन), कैमरा सेटिंग्स और फील्ड प्रैक्टिस, तथा हिमालयन इकोलॉजी से जुड़े सेशन भी आयोजित किए गए। खानपान के स्टॉल्स में भी उत्तराखंड की पारंपरिक झलक देखने को मिली, जहां मंडुवे (रागी) से बने व्यंजन और अन्य पहाड़ी पकवान लोगों को खासे पसंद आए। फेस्टिवल का समापन प्रसिद्ध लोक संगीत समूह पांडवाज़ की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। तीन दिवसीय आयोजन को विभिन्न संस्थानों और स्थानीय साझेदारों का सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय मुख्य को स्पॉंसर के रूप में प्रमुख रूप से शामिल रहा। आयोजन को सफल बनाने में हेवनहिल्स कॉटेजेस, लक्ष्मी होमस्टे, होटल माउंटेन व्यू, उत्तराखंड हाइक्स, सनराइज होमस्टे, नेगी होमस्टे, हिमवास होमस्टे, खुशी होमस्टे, मोनाल कैफे आई चोपता डिलाइटस, चौखंबा होमस्टे, हरयाली होमस्टे, पांडवाज होमस्टे, रिद्धि होमस्टे, लेक हेवन, आदी योगी, चंद्रशिला हाइकस, रागी होमस्टे, अंजलि होमस्टे आदि का योगदान रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.