Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
rns featured image new

आज से कोरोना पर वैक्सीन का वार

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में आज दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 3 हजार केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी द्वारा वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ करने के बाद देश में कोरोना की वैक्सीन लगने का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन भारत में हर सेशन साइट पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। पहले दिन तीन लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। इस अभियान के साथ ही पीएम मोदी कोविन ऐप भी लॉन्च किया। वैक्सीनेशन के पहले चरण में देश में तकरीबन 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गयी है, बहुत कम समय में आ गई है। पीएम मोदी ने कहा कि आज वो वैज्ञानिक, वैक्सीन रिसर्च से जुड़े अनेकों लोग विशेष प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीनों से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटे थे। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं। लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। दिल्ली के एम्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स सुुबह ही पहुंच गए हैं। एम्स से स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया। दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी आशंकाओं को दूर करने के लिए एम्स डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वे खुद कोरोना की वैक्सीन लेंगे।कोरोना टीकारकरण के अभियान के शुरू होने से देश के अस्पतालों में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। देश के अस्पताल फूलों और गुब्बारे से सजाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बीएचयू अस्पताल को टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले बैलून लगाकर सजाया गया है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने टीकाकरण शुरू होने को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग स्लॉट में टीकाकरण किया जाएगा।
पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले फूल और बैलून से सजाया गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल में जब कोरोना वैक्सीन पहुंचा तो वहां मौजूद सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी
Next: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप से 42 लोगों की मौत, सैकड़ो घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.