Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है : पीएम मोदी
  • राष्ट्रीय

जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है : पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

कोच्चि (आरएनएस)। कोच्चि में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ दिन पहले ही देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी का अमृत काल देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करने का है और इसमें केरल के परिश्रमी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए भाजपा की सरकार बड़े संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है।

केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, दलित, पीडि़त, वंछित, आदिवासी सभी तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने की है। भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र की मोदी सरकार केरल के लोगों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। हमारी सरकार देश के हर गरीब को पक्का घर देने का अभियान चला रही है। पीएम आवास योजना के तहत केरला के गरीबों के लिए भी लगभग दो लाख पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं। केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है। इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा।

आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है। केरल में कई योजनाओं पर केंद्र सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। हमारी सरकार देश के छोटे किसानों और हमारे मछली पालकों को लेकर भी बहुत संवेदनशील है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ केरल के 37 लाख किसान परिवारों को हो रहा है।
पूरे देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है। ये डबल इंजन की सरकार केरल के विकास को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। भाजपा की ताकत केरल के काम आने वाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश को मिली पहली सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन, 200 से 400 रुपए के बीच होगी कीमत
Next: जबलपुर में अस्पताल के बाहर बच्चे ने मां की गोद में दम तोड़ा, जांच के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.