Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश को मिली पहली सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन, 200 से 400 रुपए के बीच होगी कीमत
  • राष्ट्रीय

देश को मिली पहली सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन, 200 से 400 रुपए के बीच होगी कीमत

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देशभर में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा मामले सर्वाइकल कैंसर के देखे जाते हैं। इस कैंसर से पीडि़त अधिकतर महिलाएं एडवांस स्टेज में इलाज के लिए डॉक्टरों के पास पहुंचती हैं, जिससे कई बार मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है। अब सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी) मिल गई है। इस टीके के आने से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई स्वदेशी वैक्सीन अगले कुछ माहों में बाजार में आ जाएगी। सीरम के प्रमुख अदार पूनावाला ने इसकी कीमत समेत कई अहम बातों को लेकर गुरुवार को कई अहम बातें कहीं।
पूनावाला ने बताया कि वैक्सीन की कीमत उत्पादकों व भारत सरकार से चर्चा के बाद तय की जाएगी, लेकिन यह लगभग 200 से 400 रुपए के बीच होगी। गुरुवार को इस वैक्सीन की वैज्ञानिक पूर्णता के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सर्वाइकल कैंसर के लिए स्वदेशी रूप से विकसित पहला टीका लेकर आया है। यह बीमारी कम उम्र की महिलाओं में प्रचलित है। यह वैक्सीन सस्ती होगी। देश के पहले क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी) को लेकर अदार पूनावाला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह देश में विकसित पहला टीका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में 8 साल की हिंदू बच्ची के साथ गैंगरेप- दरिंदों ने आंखों में घोंपा चाकू- अस्पताल पहुंचने तक आंखों से बहता रहा खून
Next: जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है : पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.