Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना के खिलाफ जंग में ना हो डॉक्टरों की कमी: पीएम मोदी
  • राष्ट्रीय

कोरोना के खिलाफ जंग में ना हो डॉक्टरों की कमी: पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

केंद्र सरकार ने दी कई फैसलों को मंजूरी

नई दिल्ली, (आरएनएस)। संक्रमण के खिलाफ जंग में मानव संसाधन की बढ़ती मांग की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कई अहम फैसलों को मंजूरी दी जिससे कोविड ड्यूटी में चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी।
इन फैसलों के तहत बड़ी संख्या में क्वालिफाइड डॉक्टर कोविड ड्यूटी के लिए उपलब्ध होंगे। यह भी तय किया गया है कि मेडिकल इंटर्न्स की कोविड मैनेजमेंट में ड्यूटी लगाई जाएगी। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को भी टेली-कंसल्टिंग और हल्के लक्षण वाले मरीजों की निगरानी आदि में लगाया जाएगा, जिससे डॉक्टरों से काम का कुछ बोझ हटेगा। फाइनल ईयर पीजी स्टूटेंड्स रेजिडेंट्स के रूप में तब तक सेवा दे सकते हैं जब तक नया बैच नहीं आ जाता है। बी.एससी/जीएनएम क्वालिफाइड नर्सेज का उपयोग सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में फुल टाइम कोविड नर्सिंग ड्यूटी में किया जा सकता है। जो डॉक्टर कम से कम 100 दिन की कोविड ड्यूटी पूरी कर लेंगे उन्हें सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। मेडिकल स्टूड़ेंट्स/ प्रफेशनल्स जो कोविड ड्यूटी करेंगे उनका पहले टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही इन्हें हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में भी शामिल किया जाएगा। ऐसे प्रफेशनल्स जो कम से कम 100 दिन की कोविड ड्यूटी करेंगे उन्हें केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कोविड नेशनल सर्विस सम्मान दिया जाएगा।

4 महीने के लिए स्थगित होगी नीट परीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना महामारी संकट और मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार नीट-पीजी परीक्षा कम-से-कम 4 महीने के लिए स्थगित की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के अनुसार एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों की सेवा हल्के कोविड-19 लक्षण वाले परीजों की मॉनिटरिंग के लिए ली जाएगी। बीएससी (नर्सिंग)/जीएनएम पास नर्सों की सेवाएं सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में फुल-टाइम नर्सिंग ड्यूटी के लिए ली जाएंगी। नीट-पीजी परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए टाल दिया गया है और 31 अगस्त 2021 से पहले परीक्षा नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमित के नए मामलों में गिरावट
Next: कोविड की ट्रांसमिशन चेन को ब्रेक करने की आवश्यकता है: सचिव स्वास्थ्य

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.