Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी ने बसवराज बोम्मई को बधाई दी, येदियुरप्पा के योगदान को भी जमकर सराहा
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने बसवराज बोम्मई को बधाई दी, येदियुरप्पा के योगदान को भी जमकर सराहा

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसवराज बोम्मई को बुधवार को बधाई दी और उन्हें अच्छे और सार्थक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां राज भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा का स्थान लिया है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि कर्नाटक के विकास और वहां भाजपा को मजबूती प्रदान करने में उनके विशाल योगदान का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बसवराज बोम्मई को बधाई। उनके पास विधायी और प्रशासनिक कामकाज का लंबा अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कार्य को वह आगे बढ़ाएंगे। उन्हें बेहतरीन व सार्थक कार्यकाल की बधाई। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, कर्नाटक के विकास और वहां पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनके विशाल योगदान का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। दशकों तक उन्होंने कड़ी मेहनत की, कर्नाटक के सभी इलाकों का दौरा किया और लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए। समाज कल्याण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की सभी प्रशंसा करते हैं। कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल ने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस को खत्म करते हुए मंगलवार शाम को 61 वर्षीय बोम्मई को अपना नया नेता चुना। उत्तर कर्नाटक से लिंगायत समुदाय के नेता बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने बाराबंकी दुर्घटना पीडि़तों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
Next: संगठन मंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.