Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट, निर्माण कार्यों को पूर्व में दी गई अनुमतियां निरस्त
  • देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट, निर्माण कार्यों को पूर्व में दी गई अनुमतियां निरस्त

RNS INDIA NEWS 28/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित प्रतिभाग एवं जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन ने जनपद में संभावित रूट पर चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को पूर्व में दी गई अनुमतियां कार्यक्रम तक निरस्त कर दी हैं। शनिवार को डीएम सविन बंसल ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश जारी किए। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर लें। मार्ग पर आवश्यक सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क सुधार एवं अन्य कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित रूट पर अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों के अंतर्गत सड़क किनारे पड़ी केबलों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मंच निर्माण, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, मोबाइल शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल एवं संभावित रूट पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम बंसल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जनपद में संभावित रूट पर चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को पूर्व में दी गई अनुमतियां कार्यक्रम तक तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम प्रवीन कुमार, एडीएम केके मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया वन दरोगा
Next: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.