Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 28/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन निर्णयों से राज्य में निवेश, पर्यटन, ऊर्जा, खेल और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।
राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु ₹150 करोड़ तथा मेगा प्रोजेक्ट्स हेतु ₹350 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत त्रिवेणी घाट पुनर्विकास के लिए ₹106.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रथम चरण हेतु भारत सरकार द्वारा अवमुक्त ₹11.37 करोड़ का अनुमोदन भी किया गया है। इस परियोजना से गंगा तट का सौंदर्यीकरण होगा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि होगी।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को भी राहत दी गई है। लंबित दावों के भुगतान हेतु ₹20 करोड़ के पुनर्विनियोग को मंजूरी दी गई है, जिससे उद्यमियों को वित्तीय सहायता मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उप निबंधक कार्यालयों में अभिलेखों की सुरक्षा हेतु आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस और मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए ₹3.95 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे अभिलेखों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
चंपावत में रोडवेज स्टेशन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग और सिटी सेंटर निर्माण हेतु ₹62.33 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे यातायात प्रबंधन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम के कबड्डी हॉल को ए.सी. युक्त बनाने हेतु ₹1.24 करोड़ का अनुमोदन किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में वन भूमि उपयोग की जांच हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है। वहीं टिहरी गढ़वाल में जखाणा लघु जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्यों के लिए ₹30.48 लाख की स्वीकृति दी गई है। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
इन सभी निर्णयों से प्रदेश में अवस्थापना विकास, औद्योगिक गतिविधियों, खेल सुविधाओं, पर्यटन और ऊर्जा उत्पादन को नई दिशा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और राज्य की प्रगति में तेजी आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट, निर्माण कार्यों को पूर्व में दी गई अनुमतियां निरस्त
Next: केंद्र सरकार का तोहफ़ा, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई गति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.