Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्लाटिंग करने को आम के 18 पेड़ अवैध तरीके से काटे
  • देहरादून

प्लाटिंग करने को आम के 18 पेड़ अवैध तरीके से काटे

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्लाटिंग और निर्माण करने के इरादे से विधौली में मधवाल चौक के पास आम 18 हरे पेड़ अवैध तरीके से काट दिए गए। वन, राजस्व और उद्यान विभाग की संयुक्त टीम की जांच के बाद मामले में प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। वन विभाग के कंडोली अनुभाग की गश्त के दौरान 18 नवंबर की रात्रि करीब 4:45 बजे ग्राम बिधौली मधवाल चौक से लगभग 300 मीटर अंदर स्थित आम के बगीचे में अवैध रूप से पेड़ों को काटे जाने का पता लगा। जांच में पाया गया कि 18 आम के वृक्ष अवैध रूप से काटे गए थे। मौके पर एक लोडर वाहन भी कब्जे में लिया गया। उद्यान विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी जांच के लिए पहुंची। इस दौरान पाया कि नितिन गुजराल पुत्र देवेंद्र गुजराल निवासी एमडीडीए कॉलोनी देहरादून, अभिषेक जैन निवासी पूजा विहार देहरादून, सौरभ जैन पुत्र सुनील जैन निवासी इंदिरापुरम देहरादून और देवीदत्त जोशी पुत्र श्याम दत्त जोशी निवासी नेशविला की जमीनों पर यह पेड़ काटे गए। उद्यान सचल दल केंद्र सहसपुर के प्रभारी तहसीन खान ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि पेड़ों अवैध कटाने को लेकर चारों जमीन मालिकों पर केस दर्ज कर लिया गया। इस अवैध कटान से पर्यावरण को नुकसान हुआ है। यह कारनामा वन एवं पर्यावरण संरक्षण कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ उप चुनाव: मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई
Next: जखोली में कृषि एवं पर्यटन विकास मेला 25 से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.