Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्लॉट बेचने के नाम पर 15 लाख की ठगी में बिल्डरों पर केस
  • हरिद्वार

प्लॉट बेचने के नाम पर 15 लाख की ठगी में बिल्डरों पर केस

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। भूमि खरीदे बिना ही आवासीय कालोनी में भूखंड बेचने के नाम पर दिल्ली की एक महिला से पंद्रह लाख की रकम ठग ली गई। पीड़िता ने दिल्ली के ही ऑक्टागॉन बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के दो सगे भाइयों के खिलाफ बहादराबाद थाने में धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के पुराना राजेंद्र नगर निवासी निवेदिता शर्मा पत्नी दीनदयाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अप्रैल 2013 में मैसर्स ऑक्टागॉन बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से हरिद्वार में आवासीय कालोनी में भूखंड खरीदने के लिए संपर्क साधा था। आरोप है कि उस वक्त आमजन को भ्रम में डालने के लिए अखिल भारतीय आवासीय योजना का नाम दिया गया था, जिससे आमजन से रकम हड़पी जा सके। आरोप है कि उसने तब 150 वर्ग गज का प्लाट बुक कराते हुए पांच हजार की रकम दी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उसकी मुलाकात कंपनी निदेशक कुलदीप नन्द्राजोग से कराई थी, जिसके बाद आवासीय कॉलोनी में भूखंड आवंटित कर देने की बात कही गई थी। वर्ष 2015 को एक लिखित एनओसी मिलने के बाद उसने पंद्रह लाख से अधिक की रकम अदा कर दी थी, जिसके बाद जल्द ही बैनामा करा देने का भरोसा दिलाया गया था। आरोप है कि कंपनी के निदेशक ने उसके भूखंड का एरिया बढ़ाकर 165 वर्ग गज कर दिया था, जिसकी राशि भी उसने अदा कर दी थी। वर्ष 2017 में भूखंड का बैनामा होने का दावा किया गया था लेकिन उसके बाद कई दफा संपर्क साधने पर उसके हक में बैनामा नहीं हुआ। वर्ष 2018 में कंपनी के नोएडा कार्यालय पहुंचने पर अहसास हुआ कि कंपनी निदेशक कुलदीप नन्द्राजोग और उसके भाई सतपाल नन्द्राजोग ने कई अमाजन से इसी तरह धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली है। हरिद्वार पहुंचकर पड़ताल करने पर पता चला चला कि उक्त आवासीय कालोनी के लिए भूमि भी नहीं खरीदी गई थी।
निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि इस संबंध में कंपनी के निदेशक भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से स्कूटर सवार गंभीर घायल
Next: मसूरी में पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदी को पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.