Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़ निवासी सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
  • नैनीताल

पिथौरागढ़ निवासी सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
default featured image

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी एक सेना जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जवान की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। काठगोदाम पुलिस के मुताबिक कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात गोविंद सिंह रावत (26) मूल रूप से कोटा नाचनी पिथौरागढ़ निवासी थे। इसी साल उनकी पोस्टिंग धारचूला से काठगोदाम मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस (एमसीओ) में हुई थी। इस बीच उनका तबादला बरेली हो गया। बुधवार को उन्हें बरेली में ज्वाइन करना था। मंगलवार सुबह गोविंद ने साथियों के साथ नाश्ता किया। साथियों के जाने के बाद वह भी सामान पैक करने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद एक साथी के फोन करने पर गोविंद ने तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए एमसीओ भवन के पीछे आने को कहा। साथी जवान मौके पर पहुंचा तो गोविंद जमीन पर पड़े हुए मिले। आनन-फानन गोविंद को विभागीय अस्पताल के बाद एसटीएच हल्द्वानी लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। काठगोदाम पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
Next: कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के वायरल वीडियो से भाजपा असहज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.