Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के वायरल वीडियो से भाजपा असहज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के वायरल वीडियो से भाजपा असहज

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-02 at 4.16.37 PM

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर असहज कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब पार्टी को उनकी वजह से असहज होना पड़ा है। पहले भी विधानसभा भर्ती को लेकर कैबिनेट मंत्री का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उस बयान की वजह से पार्टी को सोशल मीडिया पर खासी किरकिरी का सामना करना पड़ा। उसके बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विधानसभा भर्ती की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।
अब एक बार फिर वायरल वीडियो की वजह से पार्टी बचाव की मुद्रा में आ गई है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अधूरा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पर सार्वजनिक रूप से हमला किया गया है। जिस व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से कैबिनेट मंत्री पर हमला किया है उसकी जांच की जानी चाहिए। इस तरह का व्यवहार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर हुए हमले की निंदा की। कहा कि जिस तरह से विवाद ने तूल पकड़ा और नौबत हाथापाई तक पहुंची वह दुखद है।
कैबिनेट मंत्री पर हुए हमले को लेकर कड़ी कारवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसी घटनाओं से अच्छा संदेश नहीं जाता है। भट्ट ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी से संयमित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ निवासी सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Next: यहाँ युवा कारोबारी के बैंक खाते में आए 7.89 करोड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.