Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सरकारी काम की चाल ने कर दिया कमाल, आठ दिन तक दफ्तर-दफ्तर भटका पत्र
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़

सरकारी काम की चाल ने कर दिया कमाल, आठ दिन तक दफ्तर-दफ्तर भटका पत्र

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

हल्द्वानी। भर्ती के लिए परिवहन व्यवस्था के लिए लिखा गया पत्र आठ दिन दफ्तर-दफ्तर भटका। 11 नवंबर को लिखी पिथौरागढ़ के डीएम की चिट्ठी मंगलवार को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पहुंची। प्रादेशिक सेना भर्ती के कारण दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ गए। अभ्यर्थियों को पिथौरागढ़ तक पहुंचाने के लिए खड़ी हुई इस समस्या को परिवहन विभाग ने आमंत्रण दिया है। पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी ने 11 नवंबर को पत्र लिखकर परिवहन निगम को आगाह कर दिया था। मगर यह पत्र ही दफ्तर-दफ्तर घूमते हुए नौवें दिन मंगलवार दोपहर बाद काठगोदाम के मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचा।
पिथौरागढ़ के डीएम ने यह पत्र प्रदेश के परिवहन निगम के महाप्रबंधक को भेजा था। इसमें बताया था कि पिथौरागढ़ मुख्यालय में सेना भर्ती में उत्तराखंड, यूपी समेत अन्य राज्य से अभ्यर्थी आएंगे। पिथौरागढ़ में मांग के हिसाब से बसों की संख्या बेहद कम है। इसलिए 12 नवंबर से 27 नवंबर तक टनकपुर और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाएं।

बसें उपलब्ध कराने के लिए लिखा था पत्र
पत्र के अलावा महाप्रबंधक (प्रशासन) अनिल कर्बियाल को मेल से भी पूरी जानकारी दी गई और फोन कॉल करके भी। महाप्रबंधक कर्बियाल के मुताबिक उन्होंने महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा को आगे की कार्रवाई के लिए कह दिया था।
पवन मेहरा ने मंगलवार शाम को अन्य डिपो को हल्द्वानी और टनकपुर में बसें उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा। वहीं पिथौरागढ़ के डीएम के लिखे पत्र की कॉपी भी मंगलवार दोपहर बाद काठगोदाम स्थित मंडलीय कार्यालय पहुंची। यह कहां रुका रहा, कोई नहीं जानता। इसी चूक ने कानून व्यवस्था को खतरे में डाल दिया।

जिम्मेदारों के कथन ही हालात समझाने के लिए काफी
हमें पहले से कोई सूचना नहीं थी। मंगलवार को ही डीएम पिथौरागढ़ का पत्र मिला है। अगर पहले सूचना मिलती तो हम अपने बेहतर प्रयास जरूर करते। – पूजा जोशी, मंडलीय प्रबंधक, काठगोदाम और टनकपुर।
आर्मी के अधिकारियों के साथ हमारी बैठक हुई थी। इसके बाद परिवहन विभाग को पत्र लिखा था। यूपी जैसे बड़े राज्यों के युवाओं को लाने के लिए हल्द्वानी और टनकपुर में व्यवस्था करनी थी। दानापुर में भर्ती रद्द होने की वजह से पिथौरागढ़ में भीड़ और बढ़ी है। -विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Next: लगातार हो रही चोरियों को लेकर बाजार चौकी में किया प्रदर्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.