Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़: मौसम ने करवट बदली, लुढ़का पारा
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: मौसम ने करवट बदली, लुढ़का पारा

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में चुनावी गर्माहट के बीच फिर से मौसम ने करवट बदली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बर्फबारी और बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है, जिससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान एक तो मुनस्यारी का तापमान माइनस 1 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को जिले में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय के अलावा गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। जबकि मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार, पंचाचूली सहित अन्य चोटियों में ताजा हिमपात हुआ। पूरे दिन धूप और बादलों की आखमिचौली चलती रही, जिससे ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद माइग्रेशन गांवों सहित हिमनगरी में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 1 तो जिला मुख्यालय में एक डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोग खासे परेशान हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरक सिंह रावत की मांग मानना संभव नहीं था: सीएम धामी
Next: पिथौरागढ़ में ओमीक्रोन की दस्तक

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.