Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सीमांत जिले के क्वीतड़ गांव में खुला पुस्तकालय
  • पिथौरागढ़

सीमांत जिले के क्वीतड़ गांव में खुला पुस्तकालय

RNS INDIA NEWS 25/01/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांवों में भी अब पढऩे की ललक बढ़ रही है। साहित्यप्रेमी ऐसे गांवों में अपने प्रयासों से पुस्तकालय खोल रहे हैं। युवाओं के साथ ही बुजुर्ग और महिलाएं भी पुस्तकालयों में पहुंच रही हैं। भारत-नेपाल सीमा से लगी सौन पट्टी के क्वीतड़ गांव में शहीद त्रिलोक राम कोहली की स्मृति में पहला पुस्तकालय खोला गया है। पुस्तकालय में हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर पुस्तकें रखी गई हैं। साहित्यप्रेमियों में पुस्तकालय के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं तो जनप्रतिनिधियों ने धन की मदद दी है। पुस्तकालय का सादे समारोह में शुभारंभ हो चुका है। पुस्तकालय खुलने से गांव के लोग खासे खुश हैं। किताबें पढऩे में रू चि रखने वाले तमाम ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक उन्हें किताबें नहीं मिल पाती थी। क्षेत्र में संचार सेवा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, जिसके चलते लोग नेट के माध्यम से भी किताबों की जानकारी नहीं ले पाते थे। ग्रामीणों का कहना है कि पुस्तकालय खुलने से हर वर्ग को लाभ होगा। युवा अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे तो बच्चों में रचनात्मकता आएगी। साहित्यकार महेश पुनेठा का कहना है कि दूरस्थ गांवों में पुस्तकालयों की स्थापना एक अच्छा संकेत है। लोगों में पढऩे की आदत विकसित होगी तो उन्हें अपने समाज, देश, दुनिया की अच्छी समझ आएगी। युवाओं के लिए कैरियर बनाने में भी पुस्तकालय खासे मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को किताबें पढऩे को मिल जाए तो भविष्य में ज्ञानोपार्जन के लिए बुनियाद तैयार हो जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में कोरोना के 62 नए मरीज, चार की मौत
Next: उत्तराखंड: 7 पी०सी०एस० अधिकारियों के हुए तबादले

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.