Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखंड के ‘खूनी गांव’ का बदल गया नाम, अब होगा देवीग्राम
  • पिथौरागढ़

उत्तराखंड के ‘खूनी गांव’ का बदल गया नाम, अब होगा देवीग्राम

RNS INDIA NEWS 19/08/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ‘खूनी’ गांव का नाम अब बदल गया है। धामी सरकार के नए आदेश के बाद अब इसे देवीग्राम के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि जनभावनाओं के दृष्टिगत जिला पिथौरागढ़ की तहसील थिरागढ़ में अवस्थित ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तित कर “देवीग्राम” किया जाना आवश्यक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव का नाम बदलने की मांग गांववाले ही कई दिनों से कर रहे थे।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से सांसद अजय टम्टा ने सरकार के आदेश के बाद खुशी जताते हुए कहा कि जन-जन की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए, आज पिथौरागढ़ क्षेत्र में स्थित ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तित कर “देवीग्राम” किए जाने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी गई है। उन्होंने आगे लिखा कि स्वतंत्रता के 75 वर्षों से अधिक समय बाद अब खूनी ग्राम को देवीग्राम के नाम से जाना जाएगा। नाम परिवर्तन करवाने के लिए स्थानीय लोगों, युवाओं और समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा मुझसे आग्रह किया गया। टम्टा ने इसके लिए भारत सरकार, विशेष रूप से गृह मंत्रालय, राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांसद अजय टम्टा ने लिखा कि ‘खूनी’  नाम अपने आप में नकारात्मक भाव का बोध कराता था और इसलिए जनभावनाओं का सम्मान रखते हुए मैंने इस विषय को गंभीरता से लिया और हमारे कार्यालय द्वारा विभिन्न मंत्रालयों के साथ समन्वय कर इसे संभव बनाया गया। आज नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का विषय है। हमारे कार्यालय ने इस विषय पर पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयास किया और छह अलग-अलग मंत्रालयों से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद यह नाम परिवर्तन संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोकभावनाओं का सम्मान है। ग्रामवासियों की यह वर्षों पुरानी इच्छा आज पूर्ण हुई। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए सभी ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए 20 करोड़ मिले
Next: राशिफल 20 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.