Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी का होगा निर्माण
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी का होगा निर्माण

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  जिला अस्पताल में आधुनिक तकनीक युक्त मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थिएटर)का निर्माण किया जाएगा। चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में ओटी निर्माण का निर्णय लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने लिथोट्रिप्सी मशीन को ठीक करने के लिए अनुबंधित कंपनी को बताने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर कंज्यूमर कोर्ट में वाद दायर करने की बात कही गई। जिला अस्पताल में सीडीओ डॉ.दीपक सैनी की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें नई मॉड्यूलर ओटी बनाने का निर्णय लिया गया। सीएमओ डॉ.जेएस नबियाल ने बताया कि बेस अस्पताल में उपचार के लिए जिला अस्पताल से वाहन की व्यवस्था की गई है। इसमें अभी तक 400 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिला है। जिला अस्पताल में लिथोट्रिप्सी मशीन, सफाई व्यवस्था और मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला चिकित्सालय का 4 करोड़ 65 हजार और महिला अस्पताल का 1 करोड़ 94 लाख 98 हजार का बजट पारित किया गया। बैठक के बाद जिला अस्पताल के पास खाली पड़ी भूमि पर निर्माण को लेकर समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया और अस्पताल के विस्तार का निर्णय लिया। इस दौरान वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एसएस नबियाल, प्रभारी कोषाधिकारी एलएस टोलिया, डॉ.हेमंत शर्मा, मुख्य फार्मेसी अधिकारी टीएस तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमलेश जोशी, पवन जोशी, महेश मखौलिया, विपिन पंत, दिनेश चंद, चंदन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीडब्लयूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा
Next: सहकारिता चुनाव में 50 में से 41 डायरेक्टर भाजपा के : राजेश शुक्ला

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.