Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pithoragarh । मुनस्यारी महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, स्थानीय जड़ी-बूटियों की रही खासी मांग
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh । मुनस्यारी महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, स्थानीय जड़ी-बूटियों की रही खासी मांग

30/03/2022
Pithoragarh । मुनस्यारी महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, स्थानीय जड़ी-बूटियों की रही खासी मांग

पिथौरागढ़ : शून्य डिग्री तापमान पर पर्यटन नगरी में आयोजित महोत्सव में लोक संस्कृति के रंग बिखरे। विभिन्न कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसका आनंद लेने कड़ाके की ठंड के बाद भी दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

मुनस्यारी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव की शाम प्रसिद्ध गायक कैलाश कुमार व कमलजीत ढकरियाल के नाम रही। दोनों गायकों ने कुमाउंनी, नेपाली गीतों के साथ फिल्मी गीतों से समा बांधा।

कैलाश कुमार ने हुस्न पहाड़ों का गीत गाकर हिमनगरी की सुंदरता पर चार चांद लगाए। दर्शकों ने इस गीत को जमकर सराहा। कमलजीत ढकरियाल ने सूफियाना गीत तू माने या ना माने गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इन गीतों की धुन पर दर्शक जमकर थिरके। इसके अलावा विभिन्न स्कूली बच्चों ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। कड़ाके की ठंड के बीच रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लेने भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

जमकर बिके गर्म कपड़े 

मुनस्यारी महोत्सव में गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री हुई। स्थानीय ऊनी उत्पाद मफलर, टोपी, कंबल, शॉल को लोगों ने जमकर पसंद किया। कड़ाके की ठंड के बीच इन उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। अच्छी बिक्री होने से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।

स्थानीय जड़ी-बूटियों की रही खासी मांग

महोत्सव में स्थानीय जड़ी बूटियों की खासी मांग रही। जम्बू, डोलू, तिमूर सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। इसके अलावा मुनस्यारी के प्रसिद्ध राजमा की खरीदारी में भी लोगों की खासी दिलचस्पी नजर आई। खरीदारों की भीड़ ने कड़ाके की ठंड में भी कारोबारियों को मुस्कुराने का मौका दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh । विधायक हरीश धामी ने किया गोशाला का शिलान्यास, कहा-गो संरक्षण उनका निजी सपना रहा है
Next: Uttarakhand । फटकार से नाराज चार स्कूली बच्चों ने जंगल में डाला डेरा, पूरी रात खोजते रहे परिजन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.