Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में महापालिका बनाने के विरोध में दिया धरना
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में महापालिका बनाने के विरोध में दिया धरना

RNS INDIA NEWS 07/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  नगर पालिका का विस्तार कर महापालिका बनाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने डीएम कार्यालय के पास धरनास्थल में सांकेतिक धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 2019 में पांच गांव दौला, नेडा, बस्ते, ऐंचोली क्षेत्र को शामिल किया। वहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित चल रहे हैं। अगर पालिका में नगर के पास के गांवों को इसमें शामिल किया जाता है तो इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान होगा। बुधवार को विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के पास स्थित धरनास्थल में धरना दिया। चैंसर, कासनी, ओडमाथा, नैनीसैनी, कुसौली, पंडा, सुजई, पपदेव, पौंण, हुडेती, टकाडी, दाडिमखोला सहित अन्य गांव के पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सरकार के फैसले पर आक्रोश व्यक्त किया। विधायक महर ने कहा कि ब्लाक में जो सुविधाएं मिलती हैं वह नगर क्षेत्र में नहीं मिलती है। महिलाएं गाय,बकरी पालन कर अपना स्वरोजगार कर सकती हैं। नगर क्षेत्र के लोग भी महापालिका में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोग महापालिका बनाने में खुश नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका ने लोगों से सिर्फ टैक्स वसूला। लोगों को धरातल पर कोई सुविधा नहीं दी। नगर के लोग ही नगर पालिका के विस्तारीकरण कर महापालिका बनाने का विरोध कर रहे हैं। रई, धनौडा, दौला सहित अन्य गांवों को पिछले कार्यकाल में नगर पालिका में शामिल किया पर आज भी लोग रास्तों,स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह खाती,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस त्रिलोक महर, मुकेश पंत, खीमराज जोशी, गौरव महर,राज्य आंदोलनकारी केदार सेठी, नरेंद्र सौन, टिक्कु महर, संतोष गोस्वामी, जीवन वल्दिया, भुवन पांडे, बहादुर सामंत,तिलक जोशी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में बढ़ रही चोरियां, अब चोरों ने डोलीडाना मंदिर पर बोला धावा
Next: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.