Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • पिकअप चालक की लापरवाही से व्यक्ति की मौत
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

पिकअप चालक की लापरवाही से व्यक्ति की मौत

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (परवाणू) : थाना परवाणू के अंतर्गत पिकअप चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत का मामला आया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार (46 वर्ष) पुत्र करतार सिंह निवासी मकान न. 36 गांव इस्लामनगर माजरी डाकघर सी.आर.पी.एफ. तहसील कालका जिला पंचकूला, हरियाणा  वर्ष के बयान पर मामला दर्ज किया गया गया है। राजकुमार ने अपने बयान में बताया की वह चंदेल फिलिंग स्टेशन कोटी के तेल के टैंकर न. एचपी 64 सी – 0669 में हेल्पर का काम करता है।  बीती शाम को अपने तेल के टैंकर में ऊना से कोटी समय करीब 06:30 बजे आया जहां टैंकर चालक गुरपाल सिंह (44 वर्ष) पुत्र बावा सिंह रिहाइश गांव कीरतपुर, डा. बसौलां, तहसील कालका जिला पंचकूला हरियाणा ने तेल का टैंकर खाली करने के लिए कोटी (चंदेल फिलिंग  स्टेशन) पर लगा दिया। उसके बाद गुरुपाल टैंकर से नीचे उतरकर फिलिंग स्टेशन के थोड़ा बाहर सड़क की तरफ चला गया, जिसके बाद राजकुमार ने कुछ लोगों कहते सुना की गुरुपाल का एक्सीडेंट हो गया है। जिस पर राजकुमार दौड़ कर बाहर गया तो देखा कि गुरुपाल सिंह पिकअप नम्बर एचपी 64 ए -5196 के पिछले टायर के पास पड़ा था तथा उसकी टांग से खून निकल रहा था। इसने गुरपाल सिंह को पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि इस पिकअप ने मुझे पिछले हिस्से से टक्कर मार दी तथा मैं गिर गया व यह पिकअप मेरे ऊपर चढ़ गई। पिकअप चालक विजय कुमार  चंदेल फिलिंग स्टेशन में ही ड्राइवर का काम करता है  तथा वह बिना हेल्पर के ही लापरवाही से गाड़ी बैक कर रहा था। फिलिंग स्टेशन के इन  कर्मचारियों ने मिलकर गुरपाल सिंह को गाड़ी में डाला तथा सेक्टर-6 पंचकूला हरियाणा ईलाज हेतू ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा पिकअप चालक विजय कुमार के द्वारा लापरवाही से गाड़ी बैक करने के कारण हुआ है, जिसमें गुरपाल सिंह की मृत्यु हो गई है।  इस संबंध में थाना परवाणू में धारा 304 ए, 279, आईपीसी के अंतर्गत सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को पोषण के बारे में किया जागरूक
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.