Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फूल तोड़ने गई 8 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने निगला
  • हरिद्वार

फूल तोड़ने गई 8 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने निगला

RNS INDIA NEWS 25/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के पूजा के लिए बाणगंगा में फूल तोड़ने गई आठ साल की बच्ची को मगरमच्छ ने निगल लिया। जब तक बच्ची के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, मगरमच्छ झाडिय़ों में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। मगरमच्छ की तलाश की जा रही है। रायसी क्षेत्र में मगरमच्छ के किसी को निगलने की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में रोष है। दरअसल, लक्सर के रायसी क्षेत्र के कुंडी नेतवाला गांव निवासी जयेंद्र के बाणगंगा के पास खेत हैं। बाणगंगा में पानी कम होने के कारण यहां झाडिय़ां उगी हुई हैं। शुक्रवार को जयेंद्र परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। उनकी आठ साल की बेटी राधिका भी उनके साथ थी। जयेंद्र ने बताया कि सभी लोग खेत में काम कर रहे थे, इस बीच राधिका एक बच्ची के साथ बाणगंगा में उगे फूल तोडऩे चली गई। राधिका झाडिय़ों में फूल तोड़ रही थी कि तभी अचानक एक मगरमच्छ वहां पहुंच गया और उसने बच्ची को जकड़ लिया। जब तक दूसरी बच्ची शोर मचाती मगरमच्छ ने राधिका को निगल लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे। बच्ची ने उन्हें घटना के बारे में बताया। मगरमच्छ की झाडिय़ों में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी मयंक अग्रवाल और रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को घटना की सूचना दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत में तहसील कर्मचारियों की हुई कोरोना जांच
Next: सोशल मीडिया में सोच समझ कर डाले निजी जानकारी: सीओ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.