Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फोन पर हुई बहस में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला
  • देहरादून

फोन पर हुई बहस में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 06/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। फोन पर परिचित से हुई मामूली कहासुनी के बाद रांझावाला में रविवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर लौट रहे युवक की गाड़ी रुकवाई और उस पर नुकीली चीज से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के जीजा की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रांझावाला निवासी पासर सिरजवाल ने बताया कि उनका साला राहुल सूरी (प्रॉपर्टी डीलर) चार जनवरी की रात करीब 12 बजे अपने दोस्त विवेक के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर लौट रहा था। रांझावाला स्थित यूको बैंक के पास पहले से ही एक स्विफ्ट कार में पड़ोसी मयंक वर्मा और शरद पाल बैठे थे। पड़ोसी होने के नाते राहुल ने अपनी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश और फोन पर मामूली कहासुनी में मयंक वर्मा के उकसाने पर शरद पाल ने राहुल पर किसी नुकीली चीज से हमला बोल दिया। हमलावर ने राहुल के पेट के दोनों तरफ, बाएं बाजू और दाहिनी जांघ पर कई वार किए, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद राहुल के दोस्त विवेक ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। विवेक घायल राहुल को लेकर पहले सीएचसी रायपुर पहुंचा। वहां से पहले और फिर दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल राहुल का वहीं इलाज चल रहा है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि हमले से कुछ देर पहले राहुल और मयंक वर्मा के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी खुन्नस में आरोपियों ने रास्ते में घात लगाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस जनलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता अभियान
Next: मुख्यमंत्री के बयान में संवेदना नहीं, जिम्मेदारी से बचने की कोशिश: गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.