Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फंदे से लटका मिला कोलकाता निवासी महिला का शव
  • ऊधम सिंह नगर

फंदे से लटका मिला कोलकाता निवासी महिला का शव

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   संदिग्ध परिस्थितियों में कोलकाता निवासी एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका कुछ महीनों से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय सुचित्रा दास पुत्री सुनील कुमार दास निवासी गगनापुर नदिया, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) कुछ महीने से अपने फूफा शिव कुमार मल्लिक के साथ संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर में रह रही थी। तीन-चार दिन पहले ही उसने फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप में किराए का कमरा लिया था। रविवार सुबह वह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, सुचित्रा का कुछ समय पहले पति से तलाक हो गया था और वह बेटे से भी अलग रह रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि मरने से ठीक पहले सुचित्रा ने हैदराबाद में रहने वाले अपने एक परिचित युवक को फोन कर आत्महत्या की बात कही थी। युवक ने तुरंत यह सूचना सुचित्रा की मां को दी, जिन्होंने रुद्रपुर में उसके फूफा को फोन कर मौके पर भेजा। फूफा जब पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार 13 साल का श्वेत पत्र जारी करे : आर्य
Next: रजत जयंती वर्ष पर अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक रैली, कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.