Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल योजना में अनियमितता की एसडीएम से की शिकायत, जांच की मांग
  • देहरादून

पेयजल योजना में अनियमितता की एसडीएम से की शिकायत, जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 21/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन में ग्रामीणों ने अनियमितता की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन से ही गांव की करीब एक हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति होगी। नई योजना शुरू होने के कारण पेयजल निगम की ओर से पुरानी पेयजल लाइन की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। लेकिन नई लाइन बिछाने में भारी अनियमितता का बरती जा रही है। बताया कि पेयजल लाइन 60 फीट गहराई पर बिछाई जाती है, लेकिन यहां मात्र पंद्रह फिट की खुदाई कर लाइन बिछाई जा रही है।इससे उसके क्षतिग्रस्त होने खतरा अभी से पैदा हो गया है। इसके साथ ही पाइप भी मानक के अनुरूप नहीं बिछाए जा रहे हैं। ऊबड़ खाबड़ जगहों से पाइप लाइन गांव तक पहुंचाई जा रही है, जिससे उसके क्षतिग्रस्त होने पर दुबारा मरम्मत करना भी मुश्किल हो जाएगा। स्रोत से ऊंचाई की ओर ले जाकर लाइन को गांव तक लाया जा रहा है। ऊंचाई पर पानी को चढ़ना मुश्किल होगा, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा जाएगा। ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे कार्य की जांच करवाकर मानक के अनुरूप पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को पानी की किल्लत से न जूझना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में बलवीर नेगी, रणवीर नेगी, मातवर नेगी, सुल्तान नेगी, चंदन वर्मा आदि शामिल रहे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर डिपो को मिला 21 बसों का बेड़ा
Next: मौसम अपडेट : प्रदेश में 25 दिसंबर से होगा मौसम में बदलाव, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.