Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर जल संस्थान में की तालेबंदी
  • पौड़ी

पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर जल संस्थान में की तालेबंदी

RNS INDIA NEWS 14/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। नैनीडांडा ब्लाक के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नारदबांज पेयजल योजना पिछले एक सप्ताह से बाधित होने के कारण क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही न करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अदालीखाल स्थित जल संस्थान कार्यालय पर ताला जड़ दिया व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
काफलागैरी स्रोत से पोषित इस पेयजल योजना से अदालीखाल, डुंगरी, क्वली, उड़ाखेत, चुलसिया, पंजारा, खिरेरी सहित लगभग दो दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी ओर मन्यागैरी स्रोत से पोषित कोचियार पेयजल योजना में भी पेयजल संकट बना हुआ है। जड़ाऊखांद, संगलियाखाल निवासी बचेसिंह, बनबीर सिंह, बालम सिंह, हरेंद्र सिंह, आर के ध्यानी आदि का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से उनके यहां पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल व विभागीय कार्यालय में शिकायत के बावजूद पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विभागीय उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। पहले के फीटरों के रिटायरमेंट के बाद विभाग द्वारा नए फीटर नियुक्त न करने से जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं, विभागीय अवर अभियंता किरन कुमार का कहना है कि नारद बांज योजना में कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन्हें ठीक करके शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कोचियार पेयजल योजना में स्रोत पर पानी की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। जहां पेयजल की समस्या है, वहां जल्दी ही पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग रेल लाइन का मलबा नदी में डालने पर सरकार व कंपनी से जवाब मांगा
Next: जन समुदाय को दी ग्लूकोमा से बचाव की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.