Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेट्रोल पंप से ग्रामीण का बैग छीनकर बाइक सवार भागे
  • हरिद्वार

पेट्रोल पंप से ग्रामीण का बैग छीनकर बाइक सवार भागे

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

रुड़की। बैंक खाते से रुपये निकालने के बाद घर लौट रहे ग्रामीण को पेट्रोल पंप पर तेल डलवाना महंगा पड़ गया। एक युवक उसकी बाइक में लगे रुपयों भरा थैला निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सोमपाल का खाता स्थानीय एसबीआई शाखा में है। मंगलवार को वह अपने खाते से रुपए निकालने के लिए आया था। बैंक से 25 हजार रुपये निकालने के बाद उसे एक थैले में रख लिए और उसने थैला, पासबुक तथा चश्मा बाइक में लगे बैग में रख लिया। रास्ते में नहर पुल से पहले पेट्रोल पंप पर वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुक गया। पंप पर तेल डलवाने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी।

इसी दौरान एक युवक उसके बराबर में पहुंचा तथा तेजी के साथ उसके बैग से रुपयों का थैला निकाल कर मौके से फरार हो गया। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझता आरोपी बाइक सवार काफी दूर पहुंच चुका था। कुछ देर के बाद उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया जिसमें बताया गया कि नहर पुल के दूसरी ओर गन्ने की चरखी के निकट एक थैला पड़ा हुआ है। उसमें एक पासबुक तथा चश्मा है। ग्रामीण मौके पर पहुंचा तथा उसने देखा कि थैला, पासबुक तथा चश्मा उसी का है।
बताया कि पासबुक पर मोबाइल फोन का नंबर अंकित है। इसके चलते वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे फोन कर सूचना दी। पीडित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभागों का किया बंटवारा
Next: किशोरी ने होने वाले पति पर कराया रेप का केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.