Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभागों का किया बंटवारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभागों का किया बंटवारा

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
dhami

देहरादून। आखिर वो घड़ी आ ही गयी जब सूबे के वजीरों को उनकी जिम्‍मेदारियां दे दी गयी। विधानसभा में किरकिरी के बाद आखिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों को विभाग बांट ही दिए। इसमें पुराने मंत्रियों को उनके पुराने विभाग ही दिए गये साथ में कुछ नये विभाग भी दिए, लेकिन सभी का पूरा पूरा खयाल रखा गया है।

इस नये बंटवारे के अनुसार सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्‍कृति, धर्मस्‍व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग दिया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्‍त, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिया गया है। मुख्‍यमंत्री धामी ने मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशाशन, सामान्‍य प्रशासन, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्‍व जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्‍याण, सैनिक कल्‍याण और ग्राम्‍य विकास विभाग, डा धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्‍यमिक), संस्‍कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्‍च शिक्षा और चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग दिए गए हैं।
सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकि शिक्षा विभाग दिए गए हैं। वहीं, रेखा आर्य को महिला सशक्‍तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले और खेले एवं युवा कल्‍याण विभाग दिए गए हैं। चंदन रामदस को समाज कल्‍याण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्‍म मध्‍यम उद्यम विभाग दिए गए हैं। वहीं, सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्‍ध विकास एवं मत्‍स्‍य पालन, गन्‍ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री धामी के पास हैं ये विभाग
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्‍य प्रशासन, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्‍व, औद्यो‍गिक विकास खनन, औद्यो‍गिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्‍याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग रखे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैंग के लीडर से लाखों का सामान बरामद
Next: पेट्रोल पंप से ग्रामीण का बैग छीनकर बाइक सवार भागे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.