Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक होने की जरूरत नहीं : डीएसओ
  • देहरादून

पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक होने की जरूरत नहीं : डीएसओ

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर प्रशासन ने पूरी तरह विराम लगा दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कहा कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही स्टेशनों पर वाहनों की अनावश्यक भीड़ लगाकर ईंधन का स्टॉक करें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीमें मुस्तैद हैं और तेल कंपनियों से प्रतिदिन के स्टॉक की जानकारी ली जा रही है। 29 मई की स्थिति के अनुसार, जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर कुल 2526 किलोलीटर पेट्रोल और 2074 किलोलीटर डीजल का सुरक्षित भंडार मौजूद है। बताया कि देहरादून जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 167 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 72, भारत पेट्रोलियम के 34, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 41, नायरा के 10 और रिलायंस के 18 पेट्रोल पंप शामिल हैं। इन सभी पंपों पर तेल की निर्बाध आपूर्ति के लिए कंपनियों के उच्च अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। सभी डीलरों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
Next: चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.