Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अल्मोड़ा इकाई ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की तिथियां एक साथ पड़ने के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। परिषद ने प्रभावित विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कई विद्यार्थियों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा और विश्वविद्यालय की परिसर परीक्षाएं एक ही समय पर निर्धारित हो गई हैं। इससे विद्यार्थियों के सामने परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच चयन करने की कठिन स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिषद ने मांग की कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को विशेष अवकाश अथवा वैकल्पिक परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी को शैक्षणिक भविष्य और सेना में भर्ती के अवसर के बीच समझौता न करना पड़े। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन में नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, दीपक लोहनी, दीपक राठौर, नीरज टाकूली, प्रवीण, मनीष पखलियाल, निखिल उप्रेती, सुमित जोशी और मनीष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
Next: पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक होने की जरूरत नहीं : डीएसओ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.