Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पैर फिसलने से अलकनंदा नदी में गिरने से यात्री की मौत
  • रुद्रप्रयाग

पैर फिसलने से अलकनंदा नदी में गिरने से यात्री की मौत

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। मुख्यालय स्थित अलकनंदा नदी में पैर फिसलने से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रख दिया है जबकि उसके परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार 67 वर्षीय विनीत कुमार तिवाड़ी पुत्र विनय कुमार निवासी 704 प्रकाश टॉवर 23/2 वाईएन रोड इन्दौर मध्य प्रदेश दोपहर 1 बजे करीब पुराने नगर पालिका कार्यालय के समीप अलकनंदा नदी किनारे नहाने जा रहा था। इस बीच उसने अपना बैग पत्थर पर रखा और नदी की ओर जाने लगा। इस बीच पैर फिसलने से वह अलकनंदा नदी में गिर गया। वह धीरे-धीरे नदी में डूबता गया और बहते हुए कुछ दूरी पर पहुंचा कि इसी बीच स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और आपदा प्रबंधन को सूचना दी जबकि स्वयं डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी से उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला, किंतु इस बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रख दिया है। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि उक्त व्यक्ति इन्दौर का रहने वाला है, उसके बैग से लाइसेंस बरामद हुआ है जिसमें उनका नाम और पते का उल्लेख मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है जिसके बाद पंचमाना और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 13.72 लाख ठगे
Next: बिना लाईसेंस चल रहे पशु केयर सेंन्टर पर प्रशासन ने लगाया ताला

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.