Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीने के पानी की गुणवत्ता से समझौता न करें: रावत
  • देहरादून

पीने के पानी की गुणवत्ता से समझौता न करें: रावत

RNS INDIA NEWS 28/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित मंथन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीने के पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके लिए बनाए गए मानक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं। ब्यूरो की देहरादून शाखा की ओर से गुरुवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, औद्योगिक अपशिष्ट और बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में आधुनिक जल शोधन प्रणालियों का मानकीकरण और इनके वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि उपभोक्ता सुरक्षा और मानकों के पालन के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो लगातार उद्योग, शिक्षा जगत और उपभोक्ताओं के साथ संवाद कर मानकों के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने ओरओ(रिवर्स ऑस्मोसिस ) की गुणवत्ता, टीडीएस लेबल, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की गाइड लाइन की जानकारी दी। मौके पर ब्यूरो की उप महानिदेशक (उत्तर) स्नेहलता, अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन ताजबर सिंह, अधिकारी प्रभारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन गणेश कंडवाल, संयुक्त निदेशक श्याम कुमार, सहायक निदेशक सौरभ कुमार चौरसिया आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 महिलाओं को जूट बैग सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे
Next: जेई एसोसिएशन ने किया विवादित वरिष्ठता सूची का विरोध, लगाया भेदभाव का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.