Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पीड़ितों को वापस दिलाई गलती से ट्रांसफर हुई धनराशि
  • टिहरी

पीड़ितों को वापस दिलाई गलती से ट्रांसफर हुई धनराशि

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने गलती से ट्रांसफर हुई राशि पीड़ितों को वापस दिलाकर राहत प्रदान की। लोगों ने पुलिस की मदद की सराहना की। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के तहत गलती से ट्रांसफर हुई 1 लाख 13 हजार 500 की धनराशि पीड़ितों को वापस करवाई गई है। जिससे पीड़ितों को राहत मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर साइबर क्राइम सेल ने यह कार्यवाही की है। शिकायत कर्ता चंबा निवासी प्रकाश असवाल ने गलती से महाराष्ट्र के एसबीआई खाते में एक लाख की धनराशि ट्रांसफर कर दी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने यह धनराशि पीड़ित के खाते में वापस दिलाई। इसी तरह से मुनिकीरेती ढालवाला निवासी प्रीतम ने भी किसी अन्य के एसबीआई खाते में 13 हजार 500 रुपये की राशि गलती से ट्रांसफर कर दी। जिसे शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने खाते में वापस करवाया है। पुलिस के सहयोग के लिए पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया है। सीओ आपरेशन अस्मिता ममगाईं, निरीक्षक नदीम अहतर, एसआई ओम कांत भूषण और कांस्टेबल अजयवीर के सहयोग से पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनआक्रोश रैली निकाल जलाया सरकार का पुतला
Next: तीन महिलाओं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.