Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव पंद्रह अगस्त के बाद
  • हरिद्वार

प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव पंद्रह अगस्त के बाद

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

रुडकी। प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर शिकायतों और शिक्षाधिकारी की रोक के बाद चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पंद्रह अगस्त के बाद अधिवेशन और चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के हरिद्वार जिले के छह ब्लाकों में कार्यकारिणी के चुनाव प्रस्तावित थे। चुनाव के खिलाफ रहमपुर निवासी पदम कुमार सहित सितारगंज, ऊधमसिंह नगर निवासी सुरेशचंद उप्रेती की ओर से शिकायत की गई थी। उनका कहना था कि शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी को अमान्य करार दिया गया है। इसलिए जिलों और ब्लाकों में चुना नहीं हो सकते। इस दौरान संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी ने 26 व 27 जुलाई को रुडक़ी, लक्सर, खानपुर, बहादराबाद, भगवानपुर व नारसन ब्लाक में कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया था। ब्लाक कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल का होता है। इस दौरान त्रैवार्षिक अधिवेशन और चुनाव कराए जाने थे। शिकायतकर्ता ने चुनाव को गलत बताते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार से शिकायत की थी। उनका तर्क था कि प्रांतीय स्तर पर संघ का कहीं पंजीकरण नहीं है। ऐसे में जब प्रांतीय कार्यकारिणी ही मान्य नहीं है तो विकासखंड स्तर पर चुनाव नहीं कराया जा सकता। कोरोनाकाल को लेकर जारी गाइड लाइन का हवाला भी दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी ने संघ के चुनाव पर रोक लगा दी है। उन्होंने डीईओ बेसिक को चुनाव प्रक्रिया रोकने के आदेश दिए हैं। अब शिक्षक संघ के प्रभारी जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान और जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार चौधरी ने सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया कि कोविड संक्रमण के चलते हुए और प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देश के बाद 26 और 27 जुलाई को होने वाला ब्लाक स्तीय अधिवेशन और चुनाव को फिलहाल स्थगित किया गया है। ब्लाक स्तरीय अधिवेशन और चुनाव जिला कार्यकासमिति की ओर से पंद्रह अगस्त के बाद तारीख तय कर निर्धारित किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तालिबान ने ईद अल-अजहा पर किया 80 कैदियों को रिहा
Next: हल्द्वानी चरस बेचने जा रहे तीन लोग 2 किलो 810 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.